Satish Kaushik Death News: अब नहीं रहे हमारे बीच Bollywood के कलाकार Satish Kaushik


 Satish Kaushik Death News: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बहुत ही मशहूर एक्टर सतीश कौशिक। अब हमारे बीच नहीं रहे। उनकी मौत की खबर पर विश्वास करना भी सभी के लिए बहुत ही मुश्किल हो रहा है। उनके चेहरे की वह मुस्कान आंखों के सामने से नहीं हट रही है। सतीश कौशिक ना एक बेहतरीन एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ही थे। बल्कि वह एक नेक दिल इंसान भी थे। बताया जाता है कि सतीश कौशिक की शादी शशि कौशिक से हुई थी। लेकिन शादी से पहले यही सतीश कौशिक ने नीना गुप्ता को शादी के लिए है प्रपोज किया था। और वह भी उस वक्त में जब वह प्रेग्नेंट थी। नीना गुप्ता ने अपनी किताब में इस बात का खुलासा भी किया था। नीना गुप्ता ने अपनी किताब में बताया कि सतीश कौशिक उनसे शादी करना चाहते थे। नीना गुप्ता ने बताया कि सतीश कौशिक नीना गुप्ता से शादी कर के। नीना गुप्ता की बेटी मसावा गुप्ता के पिता बनना चाहते थे। नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवन रिचर्ड से प्यार करती थी। और उनके पेट में विवन रिचर्ड का बच्चा भी था। बताया जाता है कि विवन रिचर्ड नीना गुप्ता से शादी नहीं करना चाहते थे। तब सतीश कौशिक ने नीना गुप्ता से कहा कि चिंता मत करो। अगर बच्चा डार्क स्किन का पैदा हुआ तो बोल देना कि यह मेरा बच्चा है। और हम शादी करने वाले हैं किसी को भी इस बात पर शक भी नहीं होगा। नीना गुप्ता ने जब यह खुलासा किया था। तो सतीश कौशिक ने इस पर बोला भी था। सतीश कौशिक ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में नीना गुप्ता की बहुत ही तारीफ की थी। और कहा था कि वह नीना गुप्ता के साथ एक सच्चे दोस्त के तरह खड़े होना चाहते थे। आज सतीश कौशिक को खोकर नीना गुप्ता भी बहुत ही दुखी हैं। नीना गुप्ता ने बताया कि आज सुबह-सुबह बहुत ही बुरी खबर के साथ में उठी। इस दुनिया में मुझे एक ही आदमी था। जो मुझे नैंसी कह कर बुलाता था। और मैं उसे वासीकिंग कहकर बुलाती थी। बहुत पुराना साथ हमारा था। दिल्ली में कॉलेज के दिन से हम साथ में रहते थे। नहीं रहा वह अब। मैं बहुत ही दुखी हूं कि वह इंसान मुझे बहुत ही अच्छी तरह से समझता था। वह इंसान अब हमारे बीच में नहीं है।



बताया जाता है कि जब 57 साल की उम्र में सतीश कौशिक पिता बने थे। तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। सर्वेगेसी के जरिए उन्हें शादी के 27 साल बाद पिता बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। उसके पहले सतीश कौशिक अपना एक बेटा खो चुके थे। जो 2 साल की उम्र में गुजर गया था। सतीश कौशिक अपनी बेटी से बहुत प्यार करते थे। बेटी के बिना उनका जीवन अधूरा था। बेटी के छोटी से छोटी हर जरूरतों को सतीश कौशिक ने पूरा किया। सतीश कौशिक का बचपन तो भले ही गरीबी में बीता था। लेकिन वह अपनी बेटी को बड़े अरमानों से पाल रहे थे। अब 10 साल की उनकी बेटी वंशिका को छोड़कर सतीश कौशिक चले गए हैं। बताया जाता है कि वह अपने पीछे बेटी के लिए इतनी दौलत छोड़ गए हैं। अपनी बेटी के लिए कि उनकी बेटी को जरा सी भी कोई दिक्कत नहीं हो सकती है। कहा जाता है कि मुंबई में सतीश कौशिक जिस घर में रहते थे। वह मुंबई के बेहद ही महंगे इलाके में आता है। इसके अलावा उनके मुंबई में कई और फ्लैट भी है। और वही दिल्ली और गुरुग्राम में भी उनकी अच्छी खासी प्रॉपर्टी है। गाड़ियों की भी सतीश कौशिक बहुत ही शौकीन थे। बताया जाता है कि उनके पास दो लग्जरियस कार भी है। जिनकी कीमत करोड़ों रुपए में है। वही सतीश कौशिक एक्टर के साथ डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी थे। फिल्मों से उनकी अच्छी खासी कमाई होती थी। कुल मिलाकर उन के पास कुल संपत्ति करीब 50 करोड़ रुपए बताई जाती है। इतनी दौलत अपनी बेटी वंशिका और अपनी पत्नी के लिए छोड़कर इस दुनिया से चले गए हैं। गरीब घर से आने वाले सतीश कौशिक ने ₹400 में काम करना शुरू किया था। और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने सपने के शहर मुंबई में इतनी बड़ी दौलत बना ली थी। सतीश की मौत का सदमा सबसे ज्यादा उनकी बेटी को लगा है। जो कि अपने पिता के बेहद ही करीब थी।

Comments