Alia Bhatt-Ranveer Kapoor "Dada Sahab Phalke Award" Return: क्या सच में रणवीर कपूर और आलिया भट्ट लौटाएंगे, दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, आइए जानते हैं इसकी सच्चाई?


 Alia Bhatt-Ranveer Kapoor "Dada Sahab Phalke Award" Return: क्या सच में रणवीर कपूर और आलिया भट्ट लौटाएंगे। अपना दादासाहेब फालके अवॉर्ड आइए जानते हैं। बताया जा रहा है कि दरअसल यह कांड इतना बड़ा हो गया है। कि जिस में एक-एक करके बॉलीवुड के एक्टर फंसते जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि 20 फरवरी की रात मुंबई में एक महफिल सजी हुई थी। उस महफिल में बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिगज सितारे भी शामिल हुए। रेखा जैसी फिल्मी सितारे उस समय से लेकर। आज के आलिया भट्ट जैसे फिल्मी सितारे भी उस पार्टी में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि दादा साहेब फाल्के बांटे जा रहे इस अवार्ड को गंगूबाई के लिए। आलिया भट्ट को बेस्ट एक्टर और ब्रह्मास्त्र के लिए। रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया। और बताया जा रहा कि बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड "द कश्मीर फाइल" को मिला। और हर तरफ यह हल्ला हुआ कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को एक साथ दादासाहेब फालके अवॉर्ड मिला है। बताया जा रहा है कि दरअसल यह एक नकली अवार्ड है। कहा जा रहा है कि यह एक छलावा है। जो कि पूरा मुंबई शहर में हो रहा है। जो कि बॉलीवुड एक्टर इसमें पूरी तरह से फंस चुके हैं। बताया जा रहा है कि असली दादासाहेब फालके अवॉर्ड "भारत सरकार" देती है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से दिए। जाने वाले इस सम्मान को खुद देश के "राष्ट्रपति"अपने हाथो से देते हैं। आखरी बार यह अवार्ड आशा पारेख को सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया। अवार्ड शिरोमणि यह दिल्ली में होता है। आशा पारेख से पहले यह अवार्ड रजनीकांत और अमिताभ बच्चन को दिया गया था। लेकिन पहले कुछ सालों में कुछ कंपनियां मुंबई में दादा साहेब फाल्के के नाम पर यह अवार्ड बांट रही हैं। और अपनी दुकानें चला रही हैं। और रणवीर कपूर और आलिया भट्ट को जो अवार्ड दिया गया है। वह दादासाहेब फालके "इंटरनेशनल अवार्ड" है। यह अवार्ड राखी सावंत और ना जाने कितने टिक टॉकर स्टार को बांट दिया गया है। सिर्फ एक कंपनी ही नहीं बल्कि कई लोग इस तरह का अवार्ड बांटकर एक्टर्स का फायदा उठाने में लगे है। बताया जा रहा है कि पिछले साल यह अवार्ड रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को भी दिया गया था। पूरा का पूरा काला धंधा इस सम्मानित अवार्ड पर चल रहा है। एक्ट्रेस पूरी तरह से बेवकूफ बन रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि वह असली दादासाहेब फालके अवॉर्ड जीत रहे हैं। लेकिन इस बीच मॉडल निकिता घाग ने सबसे पहला कदम उठाकर। इस नकली अवार्ड को लौटाने का ऐलान कर दिया है। आलिया और रणवीर से भी यह अवॉर्ड लौटाने की गुजारिश की है। ताकि इसकी सच्चाई सभी के सामने आ सके। दूसरी तरफ कई बड़े पत्रकारों ने भी इसके खिलाफ आवाज उठाई है। अब तो आने वाला वक्त ही बताएगा। कि आलिया भट्ट और रणवीर कपूर इस अवार्ड को लौटाते हैं कि नहीं।

Comments