Raj Kapoor Mumbai Bungalow: Kapoor परिवार का बंगला बिका 100 करोड़ रुपए में, जाने किसने लिया इस बंगले को
Raj Kapoor Mumbai Bungalow: बॉलीवुड के सुपरस्टार राज कपूर के फ्रेंस के लिए। एक बहुत ही बड़ी दुखद खबर आई है। बताया जा रहा है कि कपूर परिवार ने राज कपूर का बंगला बेच दिया है। यह बंगला मुंबई के चेंमूर इलाके में बना हुआ था। इस घर को राज कपूर ने साल 1946 में खरीदा था। जहां वह अपनी पत्नी कृष्णा राज और बेटों के साथ रहा करते थे। राज कपूर अपने पीछे कई सारी यादें छोड़ कर चले गए हैं। इसमें सिर्फ फिल्में ही नहीं बल्कि प्रॉपर्टी भी बहुत सारी है। लेकिन साल दर साल उनकी यादें मिट्टती चली जा रही है। कुछ साल पहले ही उनका आर.के. स्टूडियो भी बिक गया। यह वह जगह थी जहां श्री 420 से लेकर बॉबी जैसी ऐतिहासिक फिल्मों की शूटिंग हुई थी। लेकिन अब कपूर परिवार में राज कपूर का यह बंगला भी बेच दिया गया है। बताया जाता है कि राज कपूर का यह बंगला करीब 1 एकड़ में फैला हुआ है। यह बंगला मुंबई के देवनार रोड पर टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस के पास बना हुआ है। या एरिया सबसे प्रीमियम इलाके में से एक है। इस बंगले की कीमत 100 करोड़ों रुपए बताई जा रही है। राज कपूर का यह बंगला गोदरेज ग्रुप ने खरीदा है। बताया जा रहा है कि गोदरेज ग्रुप इस बंगले को तोड़कर अपनी कंपनी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट बनाएगी। और इस जगह से पूरी तरह से राज कपूर की निशानियां मिटा दी जाएंगी। राज कपूर का यह बंगला उनके आर. के .स्टूडियो के ठीक पीछे ही बना हुआ है।
इसमें कपूर परिवार की कई यादें जुड़ी हुई हैं। बताया जाता है कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी 42 साल पहले इसी घर में हुई थी। इस घर का नाम राज कपूर की पत्नी के नाम पर रखा गया था। बंगले को कृष्णा राज बंगले के नाम से जाना जाता था। इस से पहले कपूर परिवार ने साल 2018 में आर. के. स्टूडियो को भी बेच दिया था। कपूर परिवार ने उस समय बताया था। कि वह इसे चलाने और मेंटेनेंस करने में समर्थ नहीं थे। इस जगह की कीमत 500 करोड़ रुपए बताई जा रही थी। बताया जाता है कि कपूर परिवार ने 13 साल पहले राज कपूर के कुछ कोटेज को भी बेच दिया था। जहां कभी राज कपूर के बच्चे और उनकी पत्नी रहा करती थी। इस प्रॉपर्टी को राज कपूर की पत्नी और बेटी की मर्जी के खिलाफ बेचा गया था। लेकिन बंगला बेचने के मौके पर रणधीर कपूर ने भावुक होकर कहा। कि इस बंगले से उनकी कई यादें जुड़ी हैं। और उनका इस बंगले के लिए बहुत ही ऐतिहासिक महत्व है उनके लिए।


Comments
Post a Comment