Bollywood News: क्रिकेटर खिलाड़ी K L Rahul और Athiya Shetty की हुई शादी, सुनील शेट्टी ने जोड़े हाथ


एक दूजे के हुए के एल राहुल और आथिया शेट्टी। बताया जा रहा है कि साउथ इंडियन रिती रिवाज से इन दोनों की हुई शादी। 23/01/2023 जनवरी को हुई इन दोनों की शादी। यह शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले फॉर्म हाउस में हुई है। इन दोनों के के एल राहुल और आथिया शेट्टी के शादी को काफी प्राइवेट रखा गया था। शादी के बाद दोनों ने मिलकर शादी के बारे में मीडिया से बातचीत की। सुनील शेट्टी और उनके बेटे ने शादी होने के बाद दोनों ने मीडिया से बातचीत की। और उन्होंने मीडिया के सभी लोगों को मिठाई का डब्बा भी दिया। बेटी की शादी में सुनील शेट्टी ने धोती और कुर्ता पहना था। और गले में रुद्राक्ष और सोने के चैन भी पहने थे। और साथ में माथे पर तिलक भी लगाया था।


 और सुनील शेट्टी के बेटे ने वाइट कलर की शेरवानी पहनी थी। सुनील शेट्टी ने कहा कि मैं के एल राहुल का ससुर बनकर नहीं बल्कि एक पिता बनकर रहना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि के एल राहुल और आथिया शेट्टी का शादी का रिसेप्शन आईपीएल के बाद दिया जाएगा। के एल राहुल करीब 2:30 बजे सुनील शेट्टी के फॉर्म हाउस पर बारात लेकर पहुंचे थे। के एल राहुल की फैमिली सोनालिया रेसिडेंशियल होटल में ठहरी थी। के एल राहुल की बारात इसी होटल से सुनील शेट्टी के फॉर्म हाउस के लिए निकली थी। इस शादी में करीब 100 से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। इस शादी में बॉलीवुड और खेल जगत के ही सितारे सामिल थे। इस शादी में अनुपम खेर भी शामिल थे। इनके शादी में सभी क्रिकेटर शामिल नहीं हो पाए। क्योंकि वह भारत और न्यूजीलैंड सीरीज में बिजी हैं। शादी के दौरान सुनील शेट्टी के फॉर्म हाउस के बाहर बहुत भारी मात्रा में सिक्योरिटी दिखी थी। मेहमानों के हाथों में एक लाल रंग का बैंड लगाया गया था।



और उनकी कार पर भी वह स्टिकर लगाया गया था। जिन गाड़ियों पर वह स्टीकर लगा था। वही गाड़ियों को शादी में जाने का परमिशन था। इन दोनों के शादी में मोबाइल फोन अंदर नहीं ले जाने की लोगों को सलाह दी गई थी। उन सभी के मोबाइल के कैमरे पर टेप चिपका दिया गया था। जिसकी वजह से दूल्हा-दुल्हन के लोग फोटो नहीं खींच सकें। शादी में लोगों को साउथ इंडियन खाना खिलाया गया था। और साउथ के रीति-रिवाजों की तरह खाना प्लेट में नहीं बल्कि केले के पत्ते पर खिलाया गया था। बताया जा रहा है कि यह दोनों 4 साल से रिलेशनशिप में थे।

Comments