इस विमान के लिए विंटर शेड्यूल में भी घोषणा की गई थी। इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारियों द्वारा रांची से देवघर जाने का किराया मात्र ₹2050 ही रखा गया है। यह किराया कोई फिक्स नहीं है। यह समय या त्योंहारों के अनुसार बढ़ता और घटता रहेगा।
अब इसमें देवघर से रांची भी जुड़ जाएगा। देवघर से रांची विमान सेवा शुरू होने से रांची से देश के सभी शहरों के लिए कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। आने वाले दिनों में रांची से दरभंगा की भी विमान सेवाएं जल्द ही शुरू होने वाली है। इसमें झारखंड और बिहार के 4 शहरों के बीच हवाई कनेक्टिविटी बनेगी। इन सभी शहरों में रांची, देवघर, पटना और दरभंगा भी शामिल है। एयरलाइंस अधिकारियों के अनुसार देवघर से रांची के विमान सेवा में यात्रियों की अच्छी उपलब्धि के बाद इंडिगो के विमान सेवा शुरू होगी। इस सेवा के शुरुआत होने के बाद रांची और देवघर के बीच पटना और दरभंगा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी मिलने का रास्ता खुल जाएगा।
नए साल में फिर से दरभंगा और पटना के बीच विमान सेवा शुरू हो जाएगी। और दूसरी सेवा रांची और देवघर का विस्तार भी होगा। पहले रांची से देवघर और उसके बाद में रांची से दरभंगा की विमान सेवाएं शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि अभी यात्री नहीं होने के कारण रांची से दरभंगा के बीच विमान सेवा शुरू होने में विलंब हो रहा है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि बहुत ही जल्द देवघर से पटना की भी विमान सेवा शुरू होने वाली है। जो कि देवघर से रांची के बीच होने के बाद पटना से देवघर के बीच भी विमान सेवा का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।





Comments
Post a Comment