नेपाल के पोखरा में हुआ विमान हादसे का शिकार ?


 नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे का शिकार । जिस के अंदर 5 भारतीय लोग थे। उस विमान में कुल 72 लोग बैठे थे। जिसमें चार पायलट थे। कुल 68 यात्री इस विमान में बैठे थे।



यह विमान काठमांडू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से उड़कर ।यह पोखरा की ओर जा रहा था । 10:50am में विमान एटीसी के संपर्क में था। इस विमान को लैंडिंग की परमिशन भी दे दी गई थी। इस विमान में 5 भारतीय लोगों की मौत हो गई है। जो इस विमान में बैठे हुए थे। यह भारतीय लोग काठमांडू से पोखरा जा रहे थे। वह पांचों भारतीय यूपी के रहने वाले थे।



उस विमान को क्रैश होने के बाद अभी तक 40 लोगों के शव को निकाल लिया गया है। यह विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था। तभी इस में कुछ तकनीकी खराबी आ गई। और यह विमान अपना संतुलन खो बैठा और जाकर विमान टकरा गया। इस हादसे के बाद दिनभर के लिए आज पोखरा एयरपोर्ट से सारी विमान रद्द कर दिए गए हैं। यह विमान पोखरा हवाई अड्डे से 1.5 किलोमीटर दूरी पर सेती नदी पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ है ।



इस हादसे के बाद पोखरा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लगा दी गई है। विमान में लगी आग को बुझाने के लिए रेस्क्यू टीम अपनी तरफ से लगातार प्रयास कर रही है । कि किसी तरह आग को बुझा कर लोगों को वहां से जल्द से जल्द निकाला जा सके। हादसे में नेपाल की आर्मी को तैनात कर दिया गया है। जो कि नेपाल के सभी आने जाने वाले रास्ते पर तैनात की गई है।

Comments