गोवा में भारत का सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट बनकर हुआ तैयार ?


गोवा विश्व भर के पर्यटकों का पसंदीदा भारत में पर्यटक स्थल है ।6 साल पहले भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गोवा के नए ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट का आधारशिला रखा था ।


गोवा के इस सपने को साकार करते हुए ।माननीय नरेंद्र मोदी जी इसका उद्घाटन करने जा रहे हैं। जो कि इस न्यू गोवा को पर्यटन के क्षेत्र आगे बढ़ाने का संकल्प लिया है। इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से राज्य को आगे बढ़ने में गति प्रदान होगी। नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट को बन जाने से लोगों को रोजगार मिलेगा।



और कहा कि इस एयरपोर्ट के बनते ही 50 लाख लोग न्यू गोवा को देखने के लिए आने लगेंगे और गोवा को भी पर्यटन स्थल के क्षेत्र में बढ़ावा मिलेगा । माननीय नरेंद्र मोदी जी का कहना है कि गोवा का टूरीजम बढ़ना मतलब पूरे भारत को एक नई ताकत देने वाला पावर हब बन जाएगा। यह इंटरनेशनल एयरपोर्ट 2,132 एकड़ में फैला हुआ है।



इस एयरपोर्ट में ऊर्जा संयंत्र (सोलरप्लेट) जो कि 5 मेगा वाट के लगाए गए हैं। जो कि पूरे एयरपोर्ट को बिजली सप्लाई देगा और इस एयरपोर्ट में वर्षा जल संग्रहण भी बनाया गया है। इस एयरपोर्ट में ब्रिज माउंटेड उपकरण का भी व्यवस्था किया गया है ।जो कि सैलानियों के यात्रा को बेहतर बनाएगा। 


इस एयरपोर्ट में 44 लाख लोगों को संभालने की क्षमता है ।इस एयरपोर्ट का रनवे 3.5 किलोमीटर लंबा और 60 मीटर चौड़ा है ।जोकि A380 जैसे भारी विमानों के लिए उपयुक्त है ।इसका बैग लगेज सिस्टम 4000 बैग प्रति घंटा संभालने की क्षमता है । इस एयरपोर्ट से हर रोज 200 विमान उड़ाने का संचालन कर सकते हैं ।


 

Comments