Hydrogen Train: भारत में इस दिन से हाइड्रोजन ट्रेन चलने वाली है ?

 


चीन और जर्मनी के जैसा भारतीय रेल भी हाइड्रोजन ट्रेन चलाने जा रही है । इसकी शुरुआत हेरिटेज लाइन से की जाएगी और भारतीय रेलवे के अनुसार 2023 के  दिसम्बर महीने से हो सकती है ।

                             चीन ने अपनी पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत कर दी है । केंद्र सरकार ने ग्रीन हाइड्रोजन के बारे में लोगों से जानकारी साझा की है । सरकार भारत को दुनिया के लिए ग्रीन हाइड्रोजन और इसकी प्रौद्योगिकी के लिए  वैश्विक केंद्र बनना चाहती है ।



रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ट्रेनें चीन और जर्मनी के तर्ज पर होगी। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर रेलवे नॉर्थन रेलवे वर्कशॉप में हाइड्रोजन फ्यूल टाइप तैयार कर रही है । इसका परीक्षण हरियाणा के सोनीपत से जिदखांड पर किया जाएगा। वैष्णवी वैष्णव ने कहा कि हम दिसम्बर से हेरिटेज रूटों पर चालू करने जा रहे हैं । यह ट्रेन एक बार में 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से 1000 किलोमीटर तक दूरी तय कर सकती है। 



इस ट्रेन का परीक्षण 2018 में जर्मनी में किया जा रहा था।  रेल मंत्री ने कहा कि इन सभी हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनें को 8 हेरिटेज रूटों पर चलाया जाएगा। इन ट्रेनें को इन सभी रूटों पर चलाया जाएगा। 

1. मोथेरांस हिल रेलवे (20 Km)

2. दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे (88 Km)

3. कालका से शिमला (96 Km)

4. कांगड़ा घाटी रेलवे (164 Km)

5. बिलिमोरा बगही रूट (62 Km)

6. महू पातालपानी रूट (58 Km)

7. नीलगिरी पर्वत की जड़ (46 Km)

8. मारवाड़ देवगढ़ मंडरिया रूट ( 52 Km )

यह वह रूट है जहां पर पहली बार भारत में हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। इन सभी रूटों पर हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनें पहली बार भारत में चलाई जाएंगी ।


Comments