देवघर में बनकर तैयार है अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल। देवघर से बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है । सभी जगहों के लिए बस की सुविधाएं यह देवघर में कोठियां बाघमारा में बनकर तैयार हो रहा है। यह बस स्टैंड लगभग 20 एकड़ में फैला हुआ है ।यह बस स्टैंड बन जाने से देवघर में ट्रैफिक की समस्या दूर हो जाएगी । इस बस टर्मिनल को बनाने में लगभग 5 साल का समय लगा।
जसीडीह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की कमी आएगी। इस बस स्टैंड के नजदीकी रेलवे स्टेशन है देवघर स्टेशन जो कि लगभग बस स्टैंड से 4 किलोमीटर की दूरी पर है।
इस बस स्टैंड के निर्माण में 40 करोड़ की लागत आई है । इस बस स्टैंड को बन जाने से श्रावणी मेला में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को यातायात संबंधित बहुत फायदे होंगे ।यहां से सभी जगहों को जाने वाली बस मिलेगी और श्रावणी मेला के दौरान यातायात संबंधी समस्याओं से लोगों को निजात मिलेगा ।
उपायुक्त मंजूनाथ भजनतरी ने कहा कि बस टर्मिनल का निर्माण होली से पहले होने की उम्मीद है ।इस बस टर्मिनल में यात्रियों के लिए सारी सुविधाएं का ख्याल रखा गया है।
इस बस टर्मिनल में लोगों को खाने के लिए होटल ,रेस्टोरेंट जैसे चीजों को बनाया गया है ।लोगों को ठहरने के लिए वेटिंग रूम भी बनाया गया है ।बस टर्मिनल में फर्स्ट फ्लोर पर जाने के लिए लिफ्ट की भी सुविधा दी गई है ।
यहां पर लोगों के लिए स्नानघर भी बनाया गया है ।इस बस स्टैंड में 5 स्टार होटल जैसे रूम भी बनाए गए हैं ।जो कि लोगों के लिए सुविधा जनक है ।






Comments
Post a Comment